
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।

प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। यह आज के समय की मांग है। वे अपने कौशल के जरिये आर्थिक आय का स्रोत बनाकर अपने परिवार को महिलाए भी समृद्ध बना सकती है। उन्होंने यह बात ब्रम्हपुरी में आस्था महिला मंडल द्वारा आयोजित निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान कही। 1 माह का यह प्रशिक्षण शिविर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चला। जिसमे मठपारा,पुरानी बस्ती,ब्रह्मपुरी,कैलाशपुरी क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने ब्यूटी पार्लर,सिलाई,कढ़ाई, मेहंदी, रंगोली एवं अक्षर ज्ञान का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने महिला प्रशिक्षकों सिमरन यादव, अलका प्रसाद,स्नेह प्रभा यादव,किरण देवांगन,ऋचा तिवारी तथा आस्था महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा सिंह सहित मंडल के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।